Apple WWDC 2021 आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट, इन प्रोडक्ट पर रहेगी दुनिया की नजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Jun 2021 09:54 AM IST
सार

macOS को लेकर अभी तक कोई लीक रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन हर बार की तरह की मैकओएस के नए वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है। इंटरफेस को री-डिजाइन किया जा सकता है। watchOS 8 के साथ हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ नोट एप का भी सपोर्ट मिल सकता है।

Apple WWDC 2021 Today How to Watch Livestream and What you can to Expect
Apple WWDC 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Apple का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2021) आज यानी 7 जून से शुरू हो रहा है। पिछले साल की तरह ही एपल का यह इवेंट इस बार भी वर्चुअल हो रहा है। WWDC 2021 पूरी तरह से डेवलपर पर केंद्रित इवेंट है। इस इवेंट में आमतौर पर एपल नई ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करता है। WWDC 2021 में iOS, iPadOS, macOS, tvOS और watchOS के नए वर्जन के आने की उम्मीद है। एपल का यह इवेंट पांच दिनों तक चलेगा। इस इवेंट में एपल नया मैकबुक प्रो भी पेश कर सकता है। WWDC 2021 में एपल कीनोट की शुरुआत आज रात में 10.30 बजे होगी।

    iOS 15 और iPadOS 15

    वैसे को एपल ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में नहीं कहा है लेकिन इस इवेंट iOS 15 और iPadOS 15 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 15 के में परफॉर्मेंस और स्टेबलिटी पर ध्यान दिया जा सकता है। इसके अलावा नोटिफिकेशन को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर रात में आने वाले नोटिफिकेशन के साउंड अपने आप बंद हो सकते हैं। इसके अलावा iMessage के साथ प्राइवेसी को लेकर भी बदलाव हो सकते हैं। आईपैड के लिए नया होम स्क्रीन भी रिलीज हो सकता है। iPadOS 15 में भी प्राइवेसी को लेकर कुछ एलान हो सकते हैं।

    macOS 12 और WatchOS 8

    macOS को लेकर अभी तक कोई लीक रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन हर बार की तरह की मैकओएस के नए वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है। इंटरफेस को री-डिजाइन किया जा सकता है। watchOS 8 के साथ हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ नोट एप का भी सपोर्ट मिल सकता है।

    WWDC 2021: हार्डवेयर

    आमतौर पर डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में एपल हार्डवेयर लॉन्च नहीं करता है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स कह रहे हैं कि इस इवेंट में एपल 14 इंच और 16 इंच का MacBook Pro लॉन्च कर सकता है। दोनों मैकबुक प्रो में नई डिजाइन मिल सकती है। इसके अलावा टच बार की जगह फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं। साथ ही SD कार्ड स्लॉट के होने की भी खबर है। नए मैकबुक में एपल का इनहाउस M1X चिप मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें