काम की खबर: स्मार्टफोन की मेमोरी हो गई है फुल, तो इन आसान टिप्स से बढ़ाएं स्पेस

अमर शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमर शर्मा
Sun, 06 Jun 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
mobile tips smartphone storage tips how to improve storage on phone how to keep phone storage low
स्मार्टफोन - फोटो : pixabay

    आज के दौर में एक स्मार्टफोन से कई सारे काम होते है। लोग अपने मनपसंद गाने और वीडियो डाउनलोड करते हैं। ऐसे में फोन में स्टोरेज की कमी अक्सर लोगों को खलती है। जब आप कहीं घूमने गए हैं तो आप उस हर पल को कैद कर लेना चाहते हैं। ऐसे कई मौके आए होंगे जब ऐसे ही महत्वपूर्ण मौके पर आपने फोटो क्लिक करने या फिर विडियो बनाने के लिए कैमरा चालू किया तो फोन में स्टोरेज कम होने का अलर्ट मिलता है। स्टोरेज फुल होने की वजह से कई यादगार फोटो क्लिक होने से रह जाते हैं। स्टोरेज कम होने के कारण कई बार आप कुछ महत्वपूर्ण फाइल डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। गौरतलब है कि फोन में रैम और स्टोरेज काफी अहम रोल अदा करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने फोन की स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : Unsplash

    ज्यादा स्पेस वाले एप्स हटाएं

    स्मार्टफोन में स्टोरेज की समस्या को दूर करने के लिए आप इसे कंप्यूटर से कनेक्ट कर फाइल्स को डिलीट कर स्पेस बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास उस समय कंप्यूटर होना चाहिए और जरूरी नहीं कि हर समय आपके पास लैप्टॉप या कंप्यूटर उपलब्ध हो। हालांकि कई बार आपको अपने फोन में तुरंत ही स्टोरेज कम करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन में सबसे पहले तो यह चेक करें कि आपके फोन में ऐसे कौन-से एप्स हैं जो सबसे ज्यादा स्पेस ले रहे हैं और आपको उनकी उस समय कोई जरूरत नहीं। ऐसे में आप उन एप्स को सबसे पहले डिलीट कर सकते हैं। जिससे काफी जगह बन जाएगी।

    Smartphone Users
    Smartphone Users - फोटो : Unsplash

    गैर-जरूरी फोटो और वीडियो हटाएं

    एप्स डिलीट करने के बाद भी स्टोरेज कम है तो फोन की गैलेरी में जो फोटो और वीडियो हैं, एक बार उन्हें खंगालिए। कई बार हमारा फोन बेहद पुराने मैसेज और गैर-जरूरी फोटो से भरी रहती हैं, जिन्हें हम डिलीट नहीं कर पाते। इनको तुरंत डिलीट करें जिससे फोन में काफी स्पेस बन जाता है। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर भी गैर-जरूरी फोटो और वीडियो को डिलीट करें। फोन में पर्याप्त स्टोरेज रखने के लिए व्हाट्सएप से फॉर्वर्ड वाले वीडियो और फोटो को रोजाना डिलीट करने की आदत डालें। इससे फोन में स्टोरेज की समस्या कम होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें