WWDC 2025: अगले महीने इस दिन से होगा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, एपल ने की आधिकारिक पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 May 2025 09:42 AM IST
सार

एपल एक्सपर्ट्स डेवलपर्स को नए टूल्स, फ्रेमवर्क्स और अपडेट्स की जानकारी देंगे। डेवलपर्स को गाइड्स और डॉक्यूमेंटेशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें इवेंट की प्रमुख घोषणाएं और अपडेट्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
Apple WWDC 2025 Developer conference will be held from june 9 details here
Apple WWDC 2025 - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसका वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 इस साल 9 जून से 13 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट एपल के मुख्यालय Apple Park, क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया में होगा। इसका उद्घाटन 9 जून को सुबह 9 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) एपल के सीईओ टिम कुक के इन-पर्सन कीनोट सेशन के साथ होगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे दुनियाभर के डेवलपर्स और टेक के शौकीन इसे देख सकेंगे।

    WWDC 2025 में एपल अपने सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स iOS, iPadOS, visionOS, watchOS, tvOS और macOS — के आने वाले फीचर्स और टेक्नोलॉजीज का डेमो देगा। इस इवेंट में 100 से अधिक तकनीकी सेशन होंगे, जहां एपल एक्सपर्ट्स डेवलपर्स को नए टूल्स, फ्रेमवर्क्स और अपडेट्स की जानकारी देंगे। डेवलपर्स को गाइड्स और डॉक्यूमेंटेशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें इवेंट की प्रमुख घोषणाएं और अपडेट्स शामिल होंगे।

    विज्ञापन

    कीनोट सेशन में हिस्सा लेने के लिए डेवलपर्स Apple Developer App या एपल की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। एपल के Swift Student Challenge के विजेता भी इन-पर्सन इवेंट में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें