IOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम WWDC 2020 इवेंट में हो सकता है लॉन्च, इन डिवाइस को मिलेगा सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 03:58 PM IST
सार

IOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम WWDC में हो सकता है लॉन्चआईफोन यूजर्स को मिल सकते हैं शानदार फीचर्सआईफोन 12 सीरीज को लेकर किया जा सकता है बड़ा एलान

विज्ञापन
IOS 14 operating system may launch in wwdc 2020 know expected specifications in detail
एपल - फोटो : PTI

    विस्तार

    अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) सालाना होने वाली कॉन्फ्रेंस WWDC 2020 में कई सारे सॉफ्टवेयर और डिवाइस लॉन्च करने वाली हैं। इस कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स के लिए अगामी IOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकती है। आईफोन यूजर्स को इस अगामी ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल उन्होंने पहले नहीं किया होगा। हालांकि, एपल ने अभी तक लेटेस्ट आईओएस 14 ऑपरेटिंग सिस्टम की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम को 22 जून से शुरू होने वाले कार्यक्रम वर्ल्ड वाइड डेवपलर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यूजर्स को शुरुआत में इसका बीटा वर्जन मिलेगा और इसे आधिकारिक रूप से सितंबर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में आईफोन 12 सीरीज को लेकर बड़ा एलान किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को आईओएस 14 में एपल वॉच के जैसी एप लिस्ट मिल सकती है। इस तरह की लिस्टिंग से यूजर्स आसानी से किसी भी एप को खोज कर ओपन सकेंगे। इसके अलावा होम स्क्रीन पर विजेट्स भी दिए जा सकते हैं।आईफोन और आईपैड यूजर्स को आईओएस 14 में इन-बिल्ट फिटनेस एप मिल सकता है। इस एप के जरिए यूजर्स वीडियो डाउनलोड कर घर बैठे एक्सरसाइज कर सकेंगे।सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आईओएस 14 सिस्टम में Augmented Reality एप का सपोर्ट देगी। यूजर्स इस एप के जरिए अपनी आप-पास की जगह की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें