WWDC 2024: इंतजार खत्म, 10 जून से शुरू होगा सबसे बड़ा डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस, AI पर रहेगी सबकी निगाहें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Mar 2024 10:05 AM IST
सार

एआई की घोषणा के अलावा WWDC में एपल नए iOS 18, iPadOS 18, watchOS के लिए अपडेट और नए macOS वर्जन की घोषणा कर सकता है। WWDC24 नए iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS का गवाह बनेगा।

विज्ञापन
Apple Worldwide Developers Conference event will take place from June 10
Apple WWDC 2024 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का इंतजार खत्म हो चुका है। WWDC 2024 का एलान हो गया है। WWDC का आयोजन 10 से 14 जून के बीच होने जा रहा है। एपल का यह इवेंट इस बार ग्राउंड पर होगा। पिछले तीन साल से WWDC का आयोजन ऑनलाइन हो रहा था, हालांकि अभी भी इसका प्रसारण ऑनलाइन होगा। WWDC का आयोजन एपल पार्क में होगा।

    WWDC से लोगों को तमाम तरह की उम्मीदें रहती हैं जो कि इस बार भी हैं। इस बार के WWDC को लेकर सभी निगाहें एआई को लेकर एपल की ओर से बड़ी घोषणा पर हैं। आपको याद दिला दें कि एपल ने हाल ही में जेनरेटिव एआई स्टार्टअप DarwinAI को खरीदा है। WWDC में पहली बार ऐसा होगा जब एपल पहली बार एआई पर कुछ कहेगा। एपल ने इससे पहले किसी भी इवेंट में एआई को लेकर बातें नहीं की है।

    विज्ञापन

    एआई की घोषणा के अलावा WWDC में एपल नए iOS 18, iPadOS 18, watchOS के लिए अपडेट और नए macOS वर्जन की घोषणा कर सकता है। WWDC24 नए iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS का गवाह बनेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एपल खुद के GenAI फीचर पर काम कर रहा है जिसके साथ iPhone 16 को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा iOS 18 में भी एआई देखने को मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें