एलन मस्क ने TweetDeck को बनाया प्रीमियम सर्विस, अब इस्तेमाल के लिए हर महीने चुकानी होगी कीमत
अब TweetDeck के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को कीमत चुकानी होगी। बता दें कि भारत में ब्लू टिक पेड सर्विस की शुरुआत के साथ एक्स कॉर्म (पहले ट्विटर) ने ट्वीटडेक सेवा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

विस्तार
इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स कॉर्प की सुविधा ट्वीटडेक (TweetDeck) अब फ्री नहीं रही है। एलन मस्क की कंपनी ने इसे एक्स प्रीमियम सर्विस में शामिल कर लिया है। यानी अब TweetDeck के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इसका नाम भी बदलकर X Pro कर दिया है। बता दें कि भारत में ब्लू टिक पेड सर्विस की शुरुआत के साथ एक्स कॉर्म (पहले ट्विटर) ने ट्वीटडेक सेवा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।
ट्विटर ने एलान किया था कि अब इस सेवा के इस्तेमाल के लिए यूजर्स का वेरिफाइड होना यानी उनके पास ब्लू टिक होना जरूरी है। ट्विटर का कहना था कि ट्वीटडेक के इस्तेमाल के लिए यह बदलाव 30 दिन के अंदर शुरू हो जाएंगे।
एक्स ने जुलाई में घोषणा की कि ट्वीटडेक अगस्त से केवल "वेरिफाइड" यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि एक्स की इस सर्विस का इस्तेमाल एक साथ कई अकाउंट और लिस्ट को मॉनिटर करने के लिए किया जाता है। कंपनी ने अब इसका नाम बदलकर एक्स प्रो कर दिया है।
- बड़ी डिस्प्ले और किफायती कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, चार स्पीकर भी मिलेंगे
- भारत में दमदार वापसी की तैयारी में Honor, जल्द लॉन्च करेगा यह फ्लैगशिप फोन, जानकारी आई सामने
- PM मोदी ने कहा-देश में आएगा 6G, जानें 5G से कितना होगा फास्ट?
- Samsung यूजर्स की मौज: मिलने वाला है UI 6.0 का अपडेट, नए फीचर्स से लेकर डिजाइन तक जानें सबकुछ