15 सितंबर को होगा एपल का Time Flies इवेंट, नई वॉच और आईपैड हो सकते हैं लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Sep 2020 01:42 PM IST
Apple Time Flies on September 15 New Watch and iPad Models Expected
Apple Time Flies Event - फोटो : amarujala

    Apple ने 15 सितंबर को होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। एपल के इस इवेंट का नाम Time Flies रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि एपल के इस इवेंट में नई एपल वॉच और आईपैड एयर लॉन्च किए जाएंगे। आमतौर पर सितंबर में होने वाले एपल के इवेंट में नए आईफोन लॉन्च होते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण आईफोन की लॉन्चिंग में देरी हो रही है। उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर में एपल के नए आईफोन आएंगे।

    एपल का 'Time Flies' इवेंट 15 सितंबर की रात 10:30 बजे से शुरू होगा। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि एपल आगामी इवेंट में आईपैड एयर और एपल वॉच की नई सीरीज पेश करेगा। इससे पहले इन मॉडल को EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था जिसका मतलब ही है कि प्रोडक्ट बाजार में आने को तैयार है। नए आईपैड के साथ एपल वॉच सीरीज 6 की लॉन्चिंग होगी।

    आईफोन की बात करें तो अगले महीने चार आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आईफोन 12 सीरीज के सभी फोन में 6GHz 5G कनेक्टिविटी होगी।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था एपल खुद के सर्च इंजन पर काम कर रही है। एपल के आगामी सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का सपोर्ट मिलेगा।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iOS 14 और iPadOS 14 बीटा वर्जन में कंपनी ने गूगल सर्च को बायपास किया है। इसके अलावा Applebot को भी हाल ही में अपडेट किया गया है। बता दें कि Applebot कंपनी की एक क्रॉलिंग साइट है।शुरुआती तौर पर एपल के सर्च इंजन में जॉब सर्च और स्पॉटलाइट का सर्च मिलेगा।

    कहा जा रहा है कि एपल का सर्च इंजन फोन में गूगल असिस्टेंट की तरह काम करेगा, हालांकि यह पूरी तरह से प्राइवेट होगा। यह रिजल्ट आपको आईओएस कॉन्टेक्ट्स, डॉक्युमेंट, ईमेल, इवेंट्स, फाइल, मैसेज, नोट आदि के आधार पर होगा। वैसे एपल ने आधिकारिक तौर पर सर्च इंजन के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...