6,799 रुपये कीमत और 5000mAh की बैटरी वाले इस फोन की सेल आज

शाओमी के ब्रांड रेडमी के सस्ते स्मार्टफोन Redmi 9A की बिक्री आज यानी 9 सितंबर को फिर से होगी। रेडमी 9ए की पहली सेल 4 सितंबर को हुई थी। रेडमी 9 सीरीज के तहत भारत में लॉन्च होने वाला यह तीसरा स्मार्टफोन है। Redmi 9A में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें दो दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। रेडमी 9ए की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और mi.com से होगी।

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन
Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Redmi 9A का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
- Realme ने अपने Narzo 10 और Narzo 10A में दिया सॉफ्टवेयर अपडेट, इस तरह करें चेक
- OnePlus 8T Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स हो सकते हैं निराश, इस साल नहीं लॉन्च होगा फोन
- Nokia 3.4 के फीचर्स ट्विटर पर हुए लीक, 4000 mAh की बैटरी के साथ रियर में मिलेंगे तीन कैमरे
- ई-वॉलेट से हो रही धोखाधड़ी में क्या है कंपनियों की कानूनी जिम्मेदारी, कैसे वापस ले सकते हैं अपनी जमापूंजी