आईफोन यूजर्स को जल्द मिलने वाला है नया फीचर, बिना डाउनलोड किए ही इस्तेमाल कर सकेंगे एप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 11 Apr 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
apple soon launch new clips feature for using app without download know about it
एपल - फोटो : PTI

    अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) अपने यूजर्स के लिए जल्द नया फीचर लॉन्च करने वाली है। इस फीचर का नाम Clips है। यूजर्स इस फीचर के जरिए थर्ड पार्टी मोबाइल एप को डाउनलोड किए बिना ही उसके कुछ फीचर्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इस फीचर को अगामी आईओएस 14 (IOS 14) में भी स्पॉट किया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक IOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और नए फीचर की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को एपल के नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके जरिए यूजर्स मोबाइल को एप को बिना इंस्टॉल किए ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा यह फीचर एपीआई (API) का हिस्सा होगा। वहीं, डेवलपर्स भी एपीआई के जरिए मोबाइल एप के खास फीचर्स की जानकारी यूजर्स तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही यूजर्स को एप के फीचर्स प्रिव्यू के तौर पर मिलेंगे।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्लिप्स जैसा फीचर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फीचर का नाम Slices है। यह फीचर कुछ चुनिंदा मोबाइल एप्स के खास फीचर्स गूगल असिस्टेंट और सर्च रिजल्ट पर पेश करता है, जिससे यूजर्स इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को मोबाइल एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं, दूसरी तरफ एपल ने अभी तक साफ नहीं कियाहै कि क्लिप्स फीचर का सपोर्ट लेटेस्ट सिरी में दिया जाएगा या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें