Apple ने एप स्टोर से हटाया खतरनाक मैपिंग एप, पुलिस की लोकेशन ट्रैक करने में होता था इस्तेमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 11 Oct 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Apple Removed HKmap live Mapping App From App Store For Used Police Tracking Location Know About It
एपल - फोटो : PTI

    दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) ने कल यानी बुधवार को एप स्टोर से HKmap.live नाम के मैपिंग एप को डिलीट कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हॉन्ग कॉन्ग में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की लोकेशन ट्रैक करने के लिए इस एप का इस्तेमाल किया था। साथ ही पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की थी। वहीं, चीन ने भी एचकेमैप की बहुत आलोचना की, जिसके बाद कंपनी ने इस एप को प्लेटफॉर्म से हटाया है।

    रिपोर्ट्स की अनुसार, प्रदर्शनकारी इस एप की सहायता से पुलिस की लोकेशन ट्रेक करने के साथ उनपर हमला करते था। वही दूसरी तरफ अपराधी भी इस एप के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे, जहां पुलिस की मौजूदगी नहीं होती थी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : Jio Update: बदल गए जियो के सभी प्लान, देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें लिस्ट

    वहीं, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने भी इस एप की आलोचना की है। एचकेमैप एप को लेकर एपल ने कहा है कि हमारे पोर्टल पर लोगों ने इस एप के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर हमने इस एप की जांच की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि एपल की जांच में पाया गया है कि यूजर्स ने इस एप को गैर कानूनी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की लोकेशन ट्रेक कर उनपर घातक हमला करने की कोशिश की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें