सस्ते हुए Nokia 2.2 और Nokia 3.2, अब शुरुआती कीमत 6,599 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 10 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Nokia 2.2 and Nokia 3.2 Price cut in India Cut Now Start at Rs 6599
Nokia 2.2 - फोटो : nokia

    एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। नोकिया के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 शामिल हैं। इन दोनों फोन की कीमतें अब क्रमशः 6,599 रुपये और 7,499 रुपये हो गई हैं। बता दें कि Nokia 2.2 इसी साल जून में और Nokia 3.2 मई में भारत में लॉन्च हुआ था।

    कटौती के बाद नोकिया 2.2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,599 रुपये हो गई है। वहीं 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,599 रुपये हो गई है। नई कीमतों के साथ फोन को नोकिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट को अब 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी वेरियंट को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कटौती स्थायी है या अस्थायी।

    विज्ञापन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 2.2 में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन का वजन 153 ग्राम है।

    फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें