बड़ी खबर : एपल ने अपने प्लेटफॉर्म से इस चैटिंग एप को किया डिलीट, यूजर्स का डाटा करता था ट्रैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
apple remove chatting app totok from it's platform which allegedly track users data know about it
एप्पल कंपनी - फोटो : Pixabay

    अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) ने एप स्टोर से चैटिंग एप टूटॉक (totok) को हटा दिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इस एप को लेकर कहा गया था कि हैकर्स इस एप को स्पाइंग टूल की तरह इस्तेमाल कर यूजर्स के डाटा को ट्रैक करते थे। वहीं, यह एप अपने यूजर्स को चैटिंग करने के साथ वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी देता है। दूसरी तरफ विशेषज्ञों का मानना हैं कि यूएई की सरकार इस एप के जरिए यूजर्स की जासूसी करती थी। हालांकि, अब भी मिडिल ईस्ट, यूरोप, एशिया, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका के लाखों यूजर्स टूटॉक एप का उपयोग कर रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह एप यूजर्स की मूवमेंट, बातचीत, रिलेशनशिप, अपॉइंटमेंट, वीडियो और फोटो जैसी जानकारी को ट्रैक करता था। वहीं, एपल ने कहा है कि हमने इस एप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है और इस मामले की जांच चल रही है।

    विज्ञापन

    टूटॉक चैटिंग एप को सबसे ज्यादा यूएई और अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउलोड किया गया है। न्यू यॉर्क टाइम्स की तरफ से जांच में पाया गया है कि इस एप को ब्रीज होल्डिंग नाम की कंपनी ने बनाया है। वहीं, यह कंपनी आबू धाबी की कंप्यूटर इंटेलिजेंस और हैकिंग कंपनी डार्क मैटर के साथ जुड़ी है। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि ब्रीज होल्डिंग ने अमेरिकी यूजर्स के डाटा को ट्रैक किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भी इस चैटिंग एप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं, ब्रीज होल्डिंग में यूएई के इंटेलिजेंस ऑफिसर, नैशनल सिक्यॉरिटी फर्म के पूर्व कर्मचारी समेत सेना के कई अधिकारियों के शामिल होने की बात कही गई है।

    गूगल ने अक्टूबर में अपने प्लेटफॉर्म से Feel Camera HD, Filter Photo Frame, Lens Flares, Magic Effect, QR Code Scanner, Super Mark, Photo Effect Pro, Art Filter और Lie Detector prank जैसे एप्स को हटा दिया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें