iOS 18.4: एपल ने रिलीज किया Beta 4, तुरंत करें इंस्टॉल, सिक्योरिटी के लिए है जरूरी
कई यूजर्स को एपल इंटेलिजेंस फीचर्स उपलब्ध नहीं हो रहे थे या "Downloading support..." मैसेज दिख रहा था, यह समस्या भी हल कर दी गई है। कुछ मामलों में AI फीचर्स को काम करने के लिए डिवाइस को रीबूट करना पड़ता था, अब यह समस्या भी नहीं होगी।

विस्तार
एपल ने iPhone के लिए iOS 18.4 Beta 4 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। पिछले बीटा अपडेट की तरह ही, इस बार भी कोई खास नया फीचर शामिल नहीं किया गया है, बल्कि यह अपडेट यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट की गई समस्याओं को ठीक करने पर केंद्रित है। इसमें एपल इंटेलिजेंस, नोटिफिकेशन, Siri से संबंधित बग फिक्स किए गए हैं। साथ ही, अब Live Activity सपोर्ट करने वाले एप्स Nearby Interaction फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
एपल द्वारा जारी iOS 18.4 Beta 4 के चेंजलॉग के अनुसार, इसमें Apple Intelligence से जुड़ी तीन समस्याओं को हल किया गया है। एपल इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए Siri को इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में भी अनिवार्य रूप से ऑन करने की आवश्यकता थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।
कई यूजर्स को एपल इंटेलिजेंस फीचर्स उपलब्ध नहीं हो रहे थे या "Downloading support..." मैसेज दिख रहा था, यह समस्या भी हल कर दी गई है। कुछ मामलों में AI फीचर्स को काम करने के लिए डिवाइस को रीबूट करना पड़ता था, अब यह समस्या भी नहीं होगी।
पहले कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया था कि Notifications अस्थायी रूप से फ्लिकर या अचानक गायब हो जाती थीं, जिसे अब फिक्स कर दिया गया है। कुछ Siri सुझाव इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे, यह समस्या भी इस अपडेट के साथ समाप्त हो गई है।