अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और साइबर सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी ने एक खतरनाक रैंसमवेयर को लेकर चेतावनी जारी की है।
अलर्ट में कहा गया है कि मेडुसा (Medusa) नामक रैंसमवेयर, जो 2021 से एक्टिव है, ने हाल के दिनों में सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया है।
CISA के अनुसार, मेडुसा मुख्य रूप से फिशिंग अटैक के जरिए निजी जानकारी चुराने का काम करता है।
इस प्रक्रिया में साइबर अपराधी ईमेल, टेक्स्ट मैसेज, या लिंक भेजकर उपयोगकर्ताओं को धोखे से संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए उकसाते हैं।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने मेडुसा से बचने के लिए कहा है कि अपनी डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को तुरंत अपडेट करें।
ईमेल और वीपीएन के लिए मल्टीफैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
मेडुसा रैंसमवेयर का इस्तेमाल करने वाले साइबर अपराधियों को "मेडुसा एक्टर्स" कहा जाता है।
ये अपराधी डबल एक्सटॉर्शन मॉडल का उपयोग करते हैं, जिसमें वे पीड़ित के डेटा को एन्क्रिप्ट कर देते हैं।
फिर धमकी देते हैं कि यदि फिरौती नहीं दी गई, तो वे डेटा को सार्वजनिक रूप से लीक कर देंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें