Tech Tips: स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो बाद में रोएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Mar 2025 10:23 AM IST
सार

Smart TV Guide: बाजार में इतने सारे विकल्प होने के कारण सही स्मार्ट टीवी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
Must check these 5 things while buying a smart tv in India here is the list
स्मार्ट टीवी - फोटो : AI

    आज के डिजिटल युग में मनोरंजन का तरीका काफी बदल गया है। पहले जहां हम केबल टीवी पर निर्भर रहते थे, अब स्मार्ट टीवी ने हमारा अनुभव पूरी तरह बदल दिया है। स्मार्ट टीवी इंटरनेट से जुड़कर न केवल यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसी एप्स का आनंद लेने की सुविधा देते हैं, बल्कि वॉयस कमांड, गेमिंग और अन्य स्मार्ट फीचर्स से भी लैस होते हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प होने के कारण सही स्मार्ट टीवी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    smart tv
    smart tv - फोटो : अमर उजाला

    1. स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन

    टीवी खरीदते समय सबसे पहले आपको उसके स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन पर ध्यान देना चाहिए। आपका कमरा छोटा है या बड़ा, उसी के हिसाब से स्क्रीन साइज चुनें।32 इंच: छोटे कमरे के लिए43-50 इंच: मीडियम साइज के कमरे के लिए55 इंच या इससे बड़ा: बड़े कमरे के लिएरिजॉल्यूशन की बात करें तो आजकल 4K (Ultra HD) टीवी ज्यादा लोकप्रिय हैं क्योंकि इनकी पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी होती है, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो फुल HD टीवी भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    पिक्चर क्वॉलिटी भी रखती है मायने
    पिक्चर क्वॉलिटी भी रखती है मायने - फोटो : Adobe Stock

    2. डिस्प्ले टेक्नोलॉजी (LED, OLED, QLED)

    स्मार्ट टीवी में अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी उपलब्ध होती हैं।LED TV: ये सबसे आम और किफायती होते हैं।QLED TV: यह क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी पर आधारित होते हैं और बेहतर रंग और ब्राइटनेस प्रदान करते हैं।OLED TV: ये सबसे प्रीमियम होते हैं और शानदार पिक्चर क्वालिटी देते हैं। अगर आपको बेहतरीन कलर और डीप ब्लैक चाहिए तो OLED एक अच्छा विकल्प है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें