Apple: एपल यूजर्स को मिली बड़ी खुशखबरी, नए अपडेट के साथ दोबारा पेश हुआ आईओएस 17.6.1
एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए आईओएस 17.6.1 अपडेट को एक बार फिर जारी कर दिया है। एपल के नए अपडेट से आईफोन यूजर्स को काफी बड़ा फायदा मिलेगा। नए अपडेट में एडवांस डेटा प्रोटेक्शन तकनीक को बेहतर किया गया है।

विस्तार
दुनिया की सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक एपल अपने डिवाइस में दमदार फीचर्स और सेफ्टी के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में एपल ने आईओएस 17.6.1 को नया वर्जन एक पेश किया है। आपको बता दें कि एपल ने लगभग दस दिन पहले ही आईओएस 17.6.1 वर्जन को पेश किया था। एपल यूजर्स को इस अपडेट से काफी फायदा होगा, क्योंकि नए अपडेट में यूजर्स को एडवांस डेटा प्रोटेक्शन की सुविधा मिलेगी। एपल ने यूजर्स द्वारा एडवांस डेटा प्रोटेक्शन को ऑन और ऑफ करने की परेशानी को दूर करने के लिए इसे दोबारा लॉन्च किया है।
- आईफोन में आईओएस 17.6.1 अपडेट को इंस्टाल करने के लिए सबसे पहले डिवाइस की सेटिंग में जाना है।
- फिर जनरल के विकल्प पर क्लिक करना है और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करना है।
- ऐसा करने के बाद अगर अपडेट उपलब्ध होगा तो डिटेल सामने आ जाएगी।
एपल ने एक अहम नोट में कहा है कि इस नए अपडेट में एक खास तरह के बग की पहचान करके उसमें सुधार किया गया है। यूजर्स को नए अपडेट में बार-बार एडवांस डेटा प्रोटेक्शन इनेबल और डिसेबल नहीं करना होगा।
एपल ने अपने नोट में बताया है कि एडवांस डेटा प्रोटेक्शन इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें एंड टू एंड एंक्रिप्शन को बरकरार रखा जा सके। इस तरह जब भी यूजर्स इस फीचर का लाभ उठाने के लिए इसे ऑन करेंगे तो यूजर्स का डेटा सेफ रहेगा। यह फीचर यूजर्स के डेटा को चोरी होने से बचाएगा। यूजर्स आईक्लाउड फीचर का इस्तेमाल करते वक्त इस सुविधा का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही फोटो लाइब्रेरी, क्लाउड ड्राइव और शेयर्ड फोल्डर्स में भी डेटा सुरक्षित रहेगा।