Apple: आईफोन और मैकबुक के लिए नया एप ला रहा एपल, पासवर्ड याद रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत
वैसे एपल पहले से ही इस तरह की एक सुविधा iCloud Keychain के साथ दे रहा है लेकिन अलग से कोई एप नहीं है। एपल का यह एप एपल के इकोसिस्टम का हिस्सा होगा।

विस्तार
यदि आपको भी आईफोन और मैकबुक के पासवर्ड को याद रखने में परेशानी होती है तो आपके लिए गुड न्यूज है। एपल अब एक पासवर्ड मैनेजर एप पर काम कर रहा है जो कि आईफोन और मैकबुक के लिए होगा। एपल के पासवर्ड मैनेजर एप का नाम Passwords होगा।
इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद 1Password और LastPass से होगा। आमतौर पर पासवर्ड मैनेजर यूजर्स से मासिक तौर पर एक शुल्क लेते हैं और बदले में मजबूत पासवर्ड देते हैं। एपल के इस एप की घोषणा 10 जून को होने वाले वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में हो सकता है।
वैसे एपल पहले से ही इस तरह की एक सुविधा iCloud Keychain के साथ दे रहा है लेकिन अलग से कोई एप नहीं है। एपल का यह एप एपल के इकोसिस्टम का हिस्सा होगा।
कहा जा रहा है कि एपल पासवर्ड में पासवर्ड के लिए कई कैटेगरीज होंगीं जिनमें अकाउंट्स, WiFi नेटवर्क, वेबसाइट और Passkeys होंगी। एपल का पासवर्ड मैनेजर एपल के विजन प्रो हेडसेट पर भी काम करेगा।
बता दें कि 10 जून को एपल का इवेंट होने वाला है जो कि एपल पार्क में होगा। इस इवेंट में iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS और VisionOS के नए वर्जन रिलीज होंगे। नए ओएस के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा।
- काम की बात: मोबाइल चोरी होने या खो जाने पर तुरंत करें ये पांच काम, फायदे में रहेंगे
- Bluetooth Risks: ब्लूटूथ के ये पांच नुकसान शायद ही जानते होंगे आप, एक गलती पड़ेगी महंगी
- IRCTC Tips: भूल गए हैं अकाउंट का पासवर्ड तो ऐसे करें रिकवर, परेशान होने की नहीं है जरूरत
- AI Avtar: अब आपकी जगह एआई अवतार करेगा मीटिंग, आप करिए मौज