एपल ने लॉन्च किया News+, जानें इसके बारे में सबकुछ

दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी एपल सब्सक्रिप्शन आधारित समाचार सेवा शुरू कर रही है। इस सेवा के जरिए उपयोगकर्ता देश - दुनिया की सैकड़ों पत्र - पत्रिकाओं को पढ़ सकेंगे। एपल की इस सेवा को " समाचार का नेटफिलक्स " भी कहा जा रहा है। इस सेवा के लिए 10 डॉलर प्रति माह खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि अमेरिका के ज्यादातर बड़े समाचार प्रकाशक इसका हिस्सा नहीं हैं।
इस सेवा के जरिए पाठकों की पहुंच 300 से ज्यादा पत्रिकाओं , कुछ डिजिटल समाचार वेबसाइट और कुछ अखबारों के लेखों तक है। इस मंच पर कई नामी - गिरामी पत्रिकाएं मौजूद हैं। एपल को उम्मीद है कि इससे उसे नए भुगतान करके पढ़ने वाले पाठकों को जोड़ने में मदद मिलेगी।एपल न्यूज फिलहाल केवल iOS 12.2 ऑपरेटिंग सिस्टम और 10.10.4 मैकओएस पर ही काम करेगा हालांकि उम्मीद है कि कंपनी से जल्द ही अन्य ओएस के लिए भी जारी करेगी। इसकी लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टीम कुक ने कहा कि वे क्वालिटी कंटेंट को सपोर्ट करते हैं और इसे ही ध्यान में रखते हुए एपल न्यूज को लॉन्च किया गया।
गौरतलब है कि एपल ने इस इवेंट में अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एपल टीवी प्लस भी लॉन्च की है। एपल की यह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस सब्सक्रिप्शन पर इस्तेमाल करना होगा और इस पर आपको एक्सक्लूसिव ऑरिजनल कंटेंट मिलेंगे। वहीं कंपनी ने वीडियो गेमिंग के दीवानों के लिह रए Apple Arcade भी पेश किया है। इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।