Apple TV+ हुआ लॉन्च, अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स से होगा कड़ा मुकाबला

Apple ने सोमवार को आयोजित अपने इवेंट में अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एपल टीवी प्लस लॉन्च की है। एपल की यह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस सब्सक्रिप्शन पर इस्तेमाल करना होगा और इस पर आपको एक्सक्लूसिव ऑरिजनल कंटेंट मिलेंगे। टीवी के अलावा एपल ने एपल न्यूज प्लस भी पेश किया है जिसे भी इस्तेमाल करने के लिए उसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं कंपनी ने वीडियो गेमिंग के दीवानों के लिह रए Apple Arcade भी पेश किया है। इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
एपल टीवी प्लस की लॉन्चिंग के बाद एपल का कड़ा मुकाबला अमजेन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स से होगा। एपल टीवी का बड़ा फायदा यह होगा कि इसमें आपको विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे। भारत समेत 100 देशों में जल्द ही एपल की यह सेवा लॉन्च होगा। इसकी लॉन्चिंग के दौरान इवेंट में एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि वह रचनात्मकता में बहुत यकीन करते हैं। अच्छी कहानियां दुनिया को बदलने में मददगार साबित हो सकती हैं। बता दें कि एपल ने वीडियो कंटेंट के लिए कई हॉलीवुड स्टार्स और प्रोडक्शन कंपनियों से साझेदारी की है।
गौरतलब है कि एपल ने एपल पे के नाम से अपना क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया है। एपल का क्रेडिट कार्ड बहुत ही खास है, क्योंकि एपल के इस क्रेडिट के साथ फ्रॉड करना अपने आप में एक चुनौती है। एपल ने अपने इस क्रेडिट कार्ड की सिक्योरिटी को लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया है। एपल ने अपने क्रेडिट कार्ड के लिए अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन साक्स के साथ साझेदारी की है।