बड़ी खबर: 31 मार्च तक बंद हो सकते हैं 1 लाख 13 हजार ATM

यदि यह कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा कि भारत के अधिकतर लोग एटीएम पर निर्भर हो गए हैं और हों भी क्यों नहीं। जाहिर-सी बात है एटीएम के होने से हमें सहूलियत होती है और हमें कैश लेकर नहीं घूमना पड़ता है, लेकिन सोचिए अचानक से देशभर के 50 प्रतिशत एटीएम बंद हो जाएं तो कितनी मुश्किल होगी। वैसे सच तो यही है कि 31 मार्च 2019 तक भारत के 50 प्रतिशत एटीएम बंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कारण।

इसकी जानकारी कॉन्फिड्रेशन ऑफ एटीएम एंडस्ट्री (CATMi) ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय देश में करीब 2,38,000 एटीएम संचालित हो रहे हैं जिनमें से 1,13,000 एटीएम इस महीने के आखिरी तक बंद हो सकते हैं।

इसके पीछे के कारण की बात करें तो CATMi की रिपोर्ट में कहा गया है कि एटीएम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के नए मानकों के कारण एटीएम को बंद किया जा सकता है। दूसरे शब्दों कहें तो एटीएम का संचालन एजेंसियों के लिए मुश्किल हो रहा है।