WWDC 2020: एपल ने आईपैड यूजर्स के लिए नया IPadOS 14 किया जारी, जानें क्या है खास

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 23 Jun 2020 10:59 AM IST
सार
विज्ञापन
Apple launched IPad OS 14 with latest features in WWDC 2020 event know about it
एपल - फोटो : PTI

    विस्तार

    अमेरिकन कंपनी एपल ने वर्ल्ड वाइड डेवपलर्स कॉन्फ्रेंस 2020 कार्यक्रम में आईपैड यूजर्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPadOS 14 पेश किया है। यूजर्स को इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में लेटेस्ट फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा इस लेटेस्ट वर्जन में कॉलिंग, एपल पेंसिल और टूलबार्स समेत अन्य कई फंक्शन को नया डिजाइन दिया गया है। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के बीटा वर्जन को अगले महीने सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    डेवलपर्स प्रोग्राम मेंबर्स को मिला iPadOS 14 का बीटा वर्जन

    कंपनी ने आईपैड ओएस 14 का बीटा अपडेट डेवलपर्स प्रोग्राम के मेंबर्स के लिए जारी कर दिया है। इसका पब्लिक बीटा वर्जन अगले महीने सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। यूजर्स को इस अपडेट में फेसटाइम और इनकमिंग कॉल कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो यूजर्स को कॉल स्क्रीन के मध्य में बैनर की तरह दिखाई देगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: WWDC 2020: एपल ने अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम IOS 14 किया पेश, मिलेंगे शानदार फीचर्स

    सिरी को किया गया अपडेट

    आईओएस 14 की तरह आईपैड ओएस 14 में भी सिरी को अपडेट किया गया है। यूजर्स को आईपैड की स्क्रीन में नीचे की तरफ एक छोटा-सा बटन मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स किसी भी चीज के बारे में आसानी से सर्च कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स का अनुभव होगा बेहतर

    एपल के मुताबिक, नए ऑपरेटिंग सिस्टम से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। साथ ही यूजर्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम में आसानी से किसी भी एप को सर्च कर सकेंगे। साथ ही किसी भी कॉन्टैक्ट या फिर फाइल को एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम में फोटो, नोट, कैलेंडर और दूसरे तमाम एप नए डिजाइन के साथ नजर आएंगे।

    स्मार्ट सिलेक्शन फीचर का मिला सपोर्ट

    कंपनी ने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में स्मार्ट सिलेक्शन फीचर का सपोर्ट दिया है। यह फीचर मशीन लर्निंग तकनीक पर काम करता है। यूजर्स इस फीचर के जरिए हाथ से लिखे गए टेक्स्ट की पहचान कर उसे किसी दूसरे डॉक्यूमेंट में पेस्ट कर सकेंगे।

    इन डिवाइस को मिलेगा लेटेस्ट अपडेट

    iPad Pro 12.9-inch (4th generation), iPad Pro 11-inch (2nd generation), iPad Pro 12.9-inch (3rd generation), iPad Pro 11-inch (1st generation), iPad Pro 12.9-inch (2nd generation), iPad Pro 12.9-inch (1st generation), iPad Pro 10.5-inch, iPad Pro 9.7-inch, iPad (7th generation), iPad (6th generation), iPad (5th generation), iPad mini (5th generation), iPad mini 4, iPad Air (3rd generation) और iPad Air 2 यूजर्स को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें