Apple की चेतावनी: रातभर चार्जिंग में iPhone लगाकर ना सोएं, फोन में लग सकती है आग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2023 11:22 AM IST
सार

Apple के मुताबिक चार्जिंग के दौरान या चार्ज हो जाने के बाद भी आईफोन को तकिए या गद्दे के नीचे रखकर ना सोएं। इसके अलावा एपल ने कहा है कि सस्ते या किसी भी चार्जिंग केबल या एडाप्टर से अपने फोन को चार्ज ना करें।

विज्ञापन
Apple Issues Warning About Overnight iPhone Charging details in hindi
iphone overnight charging - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आप भी अपने आईफोन को रातभर चार्जिंग में लगाकर सोते हैं तो आपके लिए बड़ी चेतावनी है। एपल ने कहा है कि फोन को रातभर में चार्जिंग में लगाकर सोने से फोन में आग लग सकती है। एपल ने कहा है कि जब डिवाइस, पावर एडाप्टर, वायरलेस चार्जर पावर सोर्स से कनेक्टेड हो तो इनके पास मत सोइए और ना ही इस दौरान डिवाइस को कंबल/ तकिए के नीचे रखिए। एपल के मुताबिक चार्जिंग/इस्तेमाल के दौरान फोन, पावर एडाप्टर या वायरलेस चार्जर को हवादार जगह पर रखना चाहिए।

    पिछले कुछ महीनों में हजारों यूजर्स ने अपने आईफोन के हद से ज्यादा गर्म होने की शिकायत की है। कई यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि फोन इतना गर्म हो गया कि वह हैंग ही हो गया।

    विज्ञापन

    एपल ने अपनी चेतावनी में यह भी कहा है कि चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा चार्जिंग केबल से भी चार्जिंग के दौरान दूर ही रहे हैं, क्योंकि इससे कोई बड़ी घटना हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें