Redmi K60 Ultra हुआ लॉन्च: 24GB रैम के साथ मिलेगी 1TB की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2023 10:05 AM IST
सार

Redmi K60 Ultra के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi K60 Ultra में Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 120 वॉट की चार्जिंग भी है।

विज्ञापन
Redmi K60 Ultra launched With Mediatek Dimensity 9200 plus SoC price and specifications
Redmi K60 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    शाओमी ने अपने नए फोन Redmi K60 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। Redmi K60 Ultra के साथ Xiaomi Fold 3, Xiaomi Pad 6 Max और Xiaomi Band 8 Pro भी पेश किए गए हैं। Redmi K60 Ultra के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi K60 Ultra में Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

    Redmi K60 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 30,000 रुपये है। फोन के 24 रैम और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 3,599 युआन यानी करीब 41,200 रुपये है। यह Redmi K60 Ultra का टॉप वेरियंट है। Redmi K60 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Redmi K60 Ultra में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। Redmi K60 Ultra के साथ मीडियाटेक Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 24 जीबी तक LPDDR5X रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज है। इसमें Wildboost 2.0 टेक्नोलॉजी है जिसे लेकर फोन को 3 डिग्री सेल्सियम तक ठंडा करने का दावा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें