Realme 11 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, सभी फीचर्स आए सामने
Realme 11 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Realme 11 5G को 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

विस्तार
Realme 11 5G की लॉन्चिंग जल्द ही भारत में होने वाली है। Realme 11 5G को इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया है। Realme 11 5G की लॉन्चिंग Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G के साथ हुई थी। Realme 11 5G के चाइनीज वर्जन में 7nm प्रोसेस वाला मीडियाटेक Dimensity 6020 5G प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि ग्लोबल वेरियंट में Dimensity 6100+ प्रोसेसर है। भारत में भी Realme 11 5G को इसी प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं।
Realme 11 5G के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जो कि HM6 सेंसर होगा। कैमरे के साथ 3x जूम मिलेगा और इसकी पुष्टि कंपनी ने खुद की है। फोन के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मिल सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि Realme 11 5G के साथ 67W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी जो महज 17 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज करेगी।
Realme 11 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Realme 11 5G को 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Realme 11 5G को चीन में करीब 18,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।