AI Coding: एआई कोडिंग टूल पर काम कर रहा है एपल, Anthropic के साथ हो रही साझेदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 May 2025 10:30 AM IST
सार

इससे पहले एपल ने Xcode के लिए Swift Assist नामक एक AI-आधारित कोडिंग टूल की घोषणा की थी, जिसे 2024 में जारी किया जाना था, हालांकि यह टूल कभी डेवलपर्स के लिए जारी नहीं किया गया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एपल के कुछ इंजीनियरों को यह चिंता थी कि इससे एप डेवेलपमेंट की स्पीड धीमी हो सकती है।

विज्ञापन
Apple is working on AI coding tool partnering with Anthropic
वाइब कोडिंग - फोटो : AI

    विस्तार

    एपल के नए एआई कोडिंग टूल पर काम कर रहा है। इसे Xcode नाम दिया जा सकता है। ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल Amazon-समर्थित स्टार्टअप Anthropic के साथ मिलकर एक नया "वाइब-कोडिंग" सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्रोग्रामर्स की ओर से कोड लिखेगा, एडिट करेगा और टेस्ट करेगा। "वाइब कोडिंग" एक ऐसा तरीका है जिसमें AI एजेंट्स खुद से कोड जनरेट करते हैं और यह तकनीक हाल के समय में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

    रिपोर्ट के अनुसार, यह नया AI कोडिंग सिस्टम एपल के Xcode प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर का अपडेटेड वर्जन होगा, जिसमें Anthropic का Claude Sonnet AI मॉडल एकीकृत किया जाएगा। जहां Anthropic ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, वहीं एपल की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल फिलहाल केवल अपने भीतर (इंटरनली) करने की योजना बना रहा है और इसके सार्वजनिक लॉन्च को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

    विज्ञापन

    इससे पहले एपल ने Xcode के लिए Swift Assist नामक एक AI-आधारित कोडिंग टूल की घोषणा की थी, जिसे 2024 में जारी किया जाना था, हालांकि यह टूल कभी डेवलपर्स के लिए जारी नहीं किया गया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एपल के कुछ इंजीनियरों को यह चिंता थी कि इससे एप डेवेलपमेंट की स्पीड धीमी हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें