लॉन्च हुआ iPhone 7, कीमत के साथ जानिए कब से भारत में होगी बिक्री

एजेंसी/सैन फ्रांसिस्को
Thu, 08 Sep 2016 06:11 AM IST
विज्ञापन
apple iPhone 7 launching, know everything about this most Awaited phone
फोटो : pti

    एपल के बहुप्रतीक्षित वाटर और डस्ट प्रूफ आईफोन 7, 7 एस मोबाइल, एयर पॉड और एपल वाच 2 को बुधवार देर रात लांच कर दिया गया। सैन फ्रांसिस्को स्थित ग्राहम बिल सिविक ऑडिटोरियम में इसकी लांचिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक के मुताबिक आईफोन 7 और 7 प्लस मोबाइल में हैडफोन जैक नहीं होगा।

    इसकी जगह पर एयर पॉड का इस्तेमाल किया जाएगा, जो वायरलैस होगा। आईफोन 7 में बैटरी बैकअप आईफोन 6 के मुकाबले दो घंटे ज्यादा होगा। इसका प्रोसेसर भी दमदार है। आईफोन 7 में 25 फीसदी ब्राइटर डिसप्ले है और इसका कलर प्रबंधन भी लाजवाब है।

    विज्ञापन

    इसमें किसी भी स्मार्टफोन से बेहतर कैमरा लगा हुआ है। नजदीक और दूर की तस्वीर लेने के लिए 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे लगे हैं। वहीं एयर पॉड में टच सेंसर लगे हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    26 सितंबर से भारत में मिलने लगेगा

    apple
    apple - फोटो : Reuters

    इसकी बैटरी पांच घंटे तक चलती है और इन्हें केस के अंदर से ही चार्ज किया जाता है। बुधवार को लांच एपल वाच 2 में डुएल कोर प्रोसेसर है और पूरी तरह से वाटर प्रूफ है। इसमें जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ। इसमें पोकेमान गो भी है।

    इसकी कीमत 369 डॉलर है। यह 16 सितंबर से 25 से ज्यादा देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारतीय बाजार में आईफोन 7, 7 एस मोबाइल 26 सितंबर से मिलने लगेगा।

    औद्योगिक सूत्रों के मुताबिक अगली पीढ़ी के आईफोन 7 (32 जीबी) का अमेरिका में मूल्य 749 डॉलर है जबकि भारत बाजार में इसकी प्रारंभिक कीमत 63,000 रु. है।

    स्मार्टफोन का दूसरा बड़ा बाजार भारत

    लॉन्च हुआ iPhone 7, कीमत के साथ जानिए कब से भारत में होगी बिक्री
    फोटो : REUTERS

    ​चूंकि भारत पूरी दुनिया में स्मार्टफोन का दूसरा बड़ा बाजार है, इसलिए एप्पल भारत में सबसे ज्यादा खुद को फोकस कर रहा है। वैसे भी एपल के त्रैमासिक परिणामों में भारत सबसे बेहतर बाजार साबित हुआ है।

    यहां चालू कारोबारी वर्ष के प्रथम नौ माह में आईफोन की बिक्री 51 फीसदी तक बढ़ी है। ये पांच आकर्षक रंगों में मिलेंगे जिनमें रोज गोल्ड, गोल्ड, सिल्वर, नीला और काला रंग शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें