लीजिए इस वीडियो में देखिए कैसा होगा नया iPhone 7

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 05 Aug 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 7 Plus: Blue colour variant with   dual rear camera leaked in new video

    एप्पल इस साल दो नहीं बल्कि तीन नए आईफोन लॉन्‍च करने की तैयार में है। कुछ रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च होंगे। एक तीसरी रिपोर्ट के मुताबिक नए आईफोन 7 में डुअल रियर कैमरा भी हो सकता है। हाल ही में यूट्यूब पर लोकप्रिय यूट्यूबर लुईस हिल्‍सेंटेजर ने अपने चैनल पर iPhone 7 प्लस के प्रोटोटाइप वर्जन का एक वीडियो पोस्ट किया है।

    उनके मुताबिक प्रोटोटाइप डिवाइस चीन से है, जो कुछ विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त फाइनल डिजाइन पर आधारित है। वीडियो में दिखाया गया एप्पल आईफोन 7 प्लस न केवल डुअल रियर कैमरा के साथ है बल्कि यह नए ब्लू रंग डिजाइन में है।

    विज्ञापन

    इससे पहले इस सप्ताह आईफोन 7 के एक ब्लू कलर वर्जन को चीनी दूरसंचार कंपनी चीन यूनीकॉम के द्वारा भी टीज किया गया था, जो चीन में एप्पल के आईफोन लॉन्च के पार्टनर्स में से एक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि एप्पल इस साल दो या तीन नए आईफोन लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 7 pro में डुअल रियर कैमरा होगा, जबकि लुईस हिल्सेंटेजर iPhone 7 Plus में डुअल रियर कैमरा होने की बात कह रहे हैं।

    देखिए वीडियो

    लीजिए इस वीडियो में देखिए कैसा होगा नया iPhone 7

    उम्मीद है कि एप्पल आईफोन 7, A10 चिपसेट और नए एंटीना लेआउट के साथ आएगा। प्रोटोटाइप डिवाइस से भी इस बात की भी पुष्टि होती है कि डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप के चलते इसमें 3.5एमएम हेड फोन्स जैक नहीं होगा।

    वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नए आईफोन वॉटर प्रूफ और आईफोन 6एस की तुलना में पतला होगा। आईफोन 7 सीरीज में डुअल रियर कैमरा होगा या नहीं के साथ ही बाकी अफवाह भी सितंबर में साफ हो जाएगी जब आईफोन 7 बाजार में होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें