जेब में आईफोन रखना पड़ा महंगा, जल गए यूजर के कई अंग

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 03 Aug 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
Man Sustains Severe Burns After iPhone 6 Explodes In His Pocket

    फोन की बैटरी फटने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं, हाल ही एक ऐसी विचित्र दुर्घटना में सामने आई, जिसमें आईफोन फटने के कारण एक व्‍यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक आदमी की जेब में रखा एप्पल आईफोन 6 फटता है और आदमी गंभीर रूप से जल जाता है।

    ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी में रहना वाला 36 वर्षीय शख्स गैरेथ क्लियर न्यू साउथ वेल्स के आसपास बाइक राइडिंग कर रहा था। गैरेथ बाइक से गिरता है और इसके बाद अचानक उनके बैक पॉकेट में रखा आईफोन जलने लगा।

    विज्ञापन

    कुछ ही सेकंड बाद में, क्लीयर को महसूस होता है कि पॉकेट से धुआं निकल रहा था साथ ही जलने का अहसास होता है। जलते हुए कपड़े को उतारने से पहले उसने आईफोन को पॉकेस से निकालने की कोशिश की, जिससे उंगलियां जल गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्लीयर के मुताबिक पैर की ओर देखा तो काला-सा कोई पदार्थ मेरे पैर पर गिरा हुआ था, जिसकी महक फॉस्फोरस की तरह थी। फोन पूरी तरह से जल चुका था और फोन के नीचे पॉवर सॉकिट के पास से बैट्ररी पिघलकर बाहर आ गई थी।

    ट्विटर पर लोगों के साथ शेयर की तस्वीरें

    जेब में आईफोन रखना पड़ा महंगा, जल गए यूजर के कई अंग

    क्लीयर ने इस घटना की जानकारी ट्विटर पर लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि बैक पॉकेट में फोन रखा था। फोन के जलते ही तुरंत अस्पताल की ओर भागे, जहां से उन्हें बर्न यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी थाई पर थर्ड डिग्री बर्न है, जिस पर स्कीन ग्राफटिंग की जरूरत है।

    क्लीयर ने अपनी इंजरी की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की है। एप्पल के ऑस्ट्रेलिया बेस्ड ऑफिस ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाले डिवाइस के साथ इस तरह के हादसे नए नहीं हैं। इससे पहले 2011 में लिसमोर से सिडनी के बीच एक हवाई फ्लाइट में एक फोन जल गया था। अपने साथ हुए इस हादसे के बाद क्लीयर लोगों को इन डिवाइसेस से होने वाले खतरे के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें