जून में लॉन्च होगा आईपैड प्रो 2, जानें स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 02 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
Apple iPad Pro 2 may debut at WWDC in may 2017

    ऐप्पल इस साल अपने टैबलेट आईपैड का अपग्रेडेड वर्जन आईपैड प्रो 2 लॉन्च कर सकती है। खबरें हैं कि कंपनी इस गैजेट को डब्लूडब्लूटीसी (वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस) में लॉन्च करेगी। ये इवेंट इस साल जून में होने वाला है। Donklephant की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस इवेंट में अपना नया आईपैड लॉन्च कर सकती है।

    इस डिवाइस के साथ-साथ कंपनी तीन अन्य आईपैड डिवाइस को लॉन्च करेगी। नए आईपैड प्रो 2 में 12.9 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि अन्य दो आईपैड डिवाइस 10.5 इंच और 10 इंच डिस्प्ले के साथ होंगे। वहीं आईपैड मिनी 5 में 9.7 इंच का डिस्प्ले लगा होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : आईफोन के 5 आसान और अनोखे ट्रिक्स, जो आप नहीं जानते होंगे

    एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार आईपैड प्रो 2 में AX10 चीपसेट लगा होगा। टैबलेट 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आएगा। नया आईपैड सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर के वेरिएंट में उपलब्ध है। आईपैड मिनी-5 में ए9 चीपसेट लगा होगा, जो 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें