एक फोन से चार्ज कर सकेंगे दूसरा फोन, वह भी बिना किसी तार की मदद से

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Apple has patented tech that wirelessly transfers power to another device
Apple

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल नए-नए आविष्कारों के लिए जानी जाती है। पिछले साल ही कंपनी ने आईफोन x में नॉच के साथ डिस्प्ले दिया और उसके बाद तो स्मार्टफोन में नॉच देना एक ट्रेंड ही बन गया। आजकल अधिकतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फोन में नॉच वाली (डिस्प्ले के सबसे ऊपर एक खाली जगह) डिस्प्ले ही दे रही हैं।

    वहीं अब एप्पल ने एक ऐसी तकनीक के लिए पेटेंट दाखिल किया है जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप से ही बिना किसी तार यानि वायरलेसली फोन को चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा इस तकनीक की मदद से आप एक फोन को दूसरे फोन से चार्ज कर सकेंगे वह भी बिना किसी तार के।

    विज्ञापन
    एक फोन से चार्ज कर सकेंगे दूसरा फोन, वह भी बिना किसी तार की मदद से

    एप्पल के इस पेटेंट से साफ जाहिर होता है कि आने वाले आईफोन को बिना तार की मदद से दूसरे आईफोन या मैकबुक के जरिए चार्ज किया जा सकेगा। खास बात यह है कि एक बार में एक नहीं, बल्कि कई डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप्पल के इस पेटेंट को यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने 26 जुलाई को प्रकाशित किया है। इस पेटेंट से पता चलता है कि एक डिवाइस की बैटरी से दूसरी डिवाइस की बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा।

    पेटेंट की फोटो के मुताबिक आईफोन को आईपैड के ऊपर ठीक बीच में रखना होगा। इसके बाद आईफोन खुद-ब-खुद चार्ज हो जाएगा। दरअसल एप्पल ने इस तकनीक के साथ अपने पुराने वायरलेस तकनीक का ही विस्तार किया है। बता दें कि आईफोन X में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, लेकिन अलग से चार्जर खरीदना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें