Apple Event: क्या है एपल वॉच सीरीज 9 का डबल टैप फीचर, कैसे काम करता है आईफोन 15 का एक्शन बटन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2023 02:32 PM IST
सार

एपल के इस इवेंट के बाद दो फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है। एक है एपल वॉच सीरीज 9 के साथ मिलने वाला डबल टैप और दूसरा है आईफोन 15 प्रो मॉडल के साथ मिलने वाला एक्शन बटन। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Apple event iphone 15 launch what is double tap feature and know about all new action button
Apple Watch Series 9 double tap - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने अपने Apple Wonderlust इवेंट में चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। इस इवेंट में एपल ने Apple Watch Series 9, एपल वॉच एसई और Apple Watch Ultra को भी पेश किया है। एपल ने इस इवेंट में AirPods Pro (2nd generation) को भी लॉन्च किया गया है और इसके साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। एपल के इस इवेंट के बाद दो फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है। एक है एपल वॉच सीरीज 9 के साथ मिलने वाला डबल टैप और दूसरा है आईफोन 15 प्रो मॉडल के साथ मिलने वाला एक्शन बटन। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

    Apple Watch Series 9 का डबल टैप फीचर

    Apple Watch Series 9 double tap
    Apple Watch Series 9 double tap - फोटो : अमर उजाला

    Apple Watch Series 9 में एपल ने डबल टैप फीचर दिया है जो कि एक तरह का जेस्चर कंट्रोल फीचर है। इसकी मदद से आप सिर्फ इशारों से अपनी स्मार्टवॉच को कंट्रोल कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि कॉल आता है तो आप सिर्फ दो उंगलियों को आपस में डबल टैप करके कॉल को रिसीव कर सकते हैं। डबल टैप जेस्चर फीचर का इस्तेमाल करते आप तर्जनी और अंगूठे की मदद से अलार्म भी बंद कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का एक्शन बटन

    iphone action button
    iphone action button - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को इस बार एक्शन बटन के साथ पेश किया गया है जो कि पहले वाले आईकॉनिक म्यूट बटन से काफी अलग है। एक्शन बटन की मदद से फोन को साइलेंट और रिंग मोड में डाला जा सकता है और इसे कस्टमाइज भी किया जा सकेगा यानी इस एक्शन बटन को आप स्पेसिफिक या शॉर्टकट्स के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नए एक्शन बटन का इस्तेमाल आप कैमरा ऑन करने, नोट लिखने जैसे फंक्शन के लिए भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें