iPhone 15, iPhone 15 Plus: रेगुलर मॉडल में भी मिलेगा डायनेमिक आईलैंड, जानें सभी फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2023 10:15 AM IST
सार

iPhone 15 और iPhone 15 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ सेंसर शिफ्ट स्टेबलाइजेशन मिलेगा। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
iPhone 15 AND iPhone 15 Plus launched With Dynamic Island Price Specifications
iPhone 15, iPhone 15 Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने पिछले साल की तरह इस बार भी चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। इन सभी आईफोन को एपल ने 12 सितंबर को आयोजित Apple Wonderlust इवेंट में पेश किया है। नए आईफोन के साथ कई सारे बदलाव किए गए हैं। इस बार सभी आईफोन को डायनेमिक आईलैंड फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस बार डिफॉल्ट प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

    iPhone 15, iPhone 15 Plus की कीमत

    iPhone 15, iPhone 15 Plus
    iPhone 15, iPhone 15 Plus - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। इस कीमत में 128 जीबी वाला बेसिक मॉडल मिलेगा। वहीं iPhone 15 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। iPhone 15 के 256 जीबी की कीमत 89,900 रुपये और 512 जीबी की कीमत 1,09,900 रुपये है। iPhone 15 Plus के 256 जीबी की कीमत 99,900 रुपये और 512 जीबी की कीमत 1,19,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max हुए लॉन्च, जानें भारत में क्या है कीमत

    iPhone 15, iPhone 15 Plus को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येल्लो कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों आईफोन की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी और प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। इन फोन के साथ 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 15, iPhone 15 Plus की स्पेसिफिकेशन

    iPhone 15, iPhone 15 Plus
    iPhone 15, iPhone 15 Plus - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 के साथ 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिस पर सेरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन है। iPhone 15, iPhone 15 Plus के साथ डायनेमिक आईलैंड दिया गया है जो कि पिछले साल केवल iPhone 14 Pro मॉडल में ही था। iPhone 15, iPhone 15 Plus की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है और IP68 की रेटिंग मिली है। iPhone 15 Plus के साथ 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें