गूगल ने स्टोर से हटाए 10 भारतीय एप: सरकार ने कहा- इसकी इजाजत गूगल को नहीं है, बुलाई बैठक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

भारत सरकार ने कहा है कि गूगल को भारतीय एप्स को स्टोर से हटाने की इजाजत नहीं है। इस मामले को लेकर अगले सप्ताह एक बैठक बुलाई गई है जिसमें टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
App delisting cannot be permitted Minister Vaishnaw on Google-Indian startups row
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com

    विस्तार

    गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से 10 भारतीय एप्स को हटा दिया है। इसके बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। पहले तो उन कंपनियों ने गूगल की इस हरकत को तानाशाही बताया जिनके एप्स गूगल ने हटाए हैं और अब भारत सरकार ने कहा है कि गूगल को भारतीय एप्स को स्टोर से हटाने की इजाजत नहीं है। इस मामले को लेकर अगले सप्ताह सोमवार को एक बैठक बुलाई गई है जिसमें टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स शामिल होंगे।

    पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में आईटी और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम एक प्रमुख घटक है और उनके भाग्य का फैसला किसी बड़ी टेक कंपनी पर नहीं छोड़ा जा सकता।

    विज्ञापन

    इस मामले पर वैष्णव ने आगे कहा कि भारत बहुत ही स्पष्ट है, हमारी पॉलिसी बहुत स्पष्ट है। हमारे स्टार्टअप को जिन सुरक्षा की जरूरत है, वो उन्हें मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह सरकार गूगल और एप डेवलपर्स के साथ एक बैठक करेगी और मामले का निपटारा किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें