Tech Tips: एंड्रॉयड और आईफोन में DND मोड कैसे एक्टिवेट करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

आप चुनिंदा एप्स और कॉन्टैक्ट्स के नोटिफिकेशन को अनुमति दे सकते हैं। एक बार DND ऑन करने के बाद, नोटिफिकेशन आते तो रहेंगे लेकिन उनकी आवाज नहीं होगी। अगर बार-बार आने वाले कॉल्स और नोटिफिकेशन आपको परेशान कर रहे हैं तो यह टिप्स आपके बहुत काम आएंगे...

विज्ञापन
How to activate DND mode in Android and iPhone know the step-by-step process
DND mode On mobile - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। खरीदारी से लेकर बैंकिंग तक, ये हमारे कई काम आसान कर रहे हैं, लेकिन इनके साथ एक बड़ी समस्या भी है डिस्ट्रैक्शन। काम करते समय, पढ़ाई करते समय या ड्राइविंग के दौरान बार-बार फोन कॉल्स और नोटिफिकेशन आना बहुत ध्यान भटका सकते हैं। ऐसे में फोन को एयरप्लेन मोड पर डालना हमेशा सही विकल्प नहीं होता, क्योंकि इससे आप पूरी तरह दुनिया से कट सकते हैं। इसी समस्या का समाधान है "डू नॉट डिस्टर्ब" (DND) मोड।

    DND मोड आपको एप्स के नोटिफिकेशन को साइलेंट करने और अनचाहे कॉल्स को म्यूट करने की सुविधा देता है, ताकि आप बिना किसी बाधा के अपने महत्वपूर्ण कार्य कर सकें। इसमें आप चुनिंदा एप्स और कॉन्टैक्ट्स के नोटिफिकेशन को अनुमति दे सकते हैं। एक बार DND ऑन करने के बाद, नोटिफिकेशन आते तो रहेंगे लेकिन उनकी आवाज नहीं होगी। अगर बार-बार आने वाले कॉल्स और नोटिफिकेशन आपको परेशान कर रहे हैं तो यह टिप्स आपके बहुत काम आएंगे...

    विज्ञापन

    अलग-अलग ब्रांड्स में स्टेप्स थोड़ा अलग हो सकते हैं, लेकिन मूल सेटिंग एक जैसी होती है।अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) खोलें।सर्च बार में Do Not Disturb या DND टाइप करें।कुछ फोनों में यह Quick Settings Panel में भी मिलता है।अब DND मोड को ऑन करें और उसे शेड्यूल व कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा।Schedule पर क्लिक करें, फिर (+) आइकन दबाकर वर्किंग, स्लीपिंग, स्टडींग जैसी एक्टिविटी चुनें।आप अपने हिसाब से DND के टाइमिंग्स भी सेट कर सकते हैं।आप "Repeated Calls" का विकल्प ऑन कर सकते हैं। इससे अगर कोई व्यक्ति 3 मिनट के भीतर बार-बार कॉल करता है तो कॉल साइलेंट नहीं होगी। आपातकालीन स्थितियों के लिए यह काफी काम का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें