फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 21 Feb 2023 06:44 PM IST
सार

अब भारत में नए IMADA लाइसेंस के तहत फोन को जारी किया जा सकता है। IMADA के तहत, होमस्क्रीन पर सर्च बार, गूगल एप्स के फोल्डर आदि जैसी चीजें होना भी अब अनिवार्य नहीं होगा।

विज्ञापन
Android Devices comes With no pre installed app in India IMADA Licence google vs cci
Google - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आप एंड्रॉयड फोन यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको नए एंड्रॉयड फोन के साथ फालतू के एप से आजादी मिलने वाली है। यानी कंपनी अब पहले से फोन में बेहद कम प्री-इंस्टॉल एप दे सकेंगी। दरअसल, अब भारत में मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट (MADA) की जगह नए IMADA लाइसेंस के तहत फोन को जारी किया जा सकता है। IMADA के तहत होमस्क्रीन पर सर्च बार, गूगल एप्स के फोल्डर आदि जैसी चीजें होना भी अब अनिवार्य नहीं होगा।

    बता दें कि हाल ही में गूगल ने भारतीय बाजार के लिए अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल प्ले-स्टोर बिलिंग में कई बदलाव की घोषणा की थी। गूगल ने यह बदलाव भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के जुर्माने के बाद किए थे। अब एक लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डिवाइस निर्माता वैश्विक MADA (मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट) लाइसेंस के तहत भारत में एंड्रॉयड डिवाइस (फोन और टैबलेट आदि) जारी रख सकते हैं या नए IMADA लाइसेंस का विकल्प चुन सकते हैं।

    विज्ञापन

    नए नियम के अनुसार, OEMs या दूसरे शब्दों में कहें तो मोबाइल कंपनियों को गूगल के एप को अपने फोन में प्री-इंस्टॉल देने के लिए लाइसेंस लेना होगा, जबकि पहले गूगल के एप्स एंड्रॉयड फोन में प्री-इंस्टॉल आते थे। इसके अलावा भारतीय एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स अपने फोन या टैबलेट में डिफॉल्ट सर्च इंजन को भी चुन सकेंगे। यानी एंड्रॉयड फोन में अब गूगल की मनमानी नहीं चलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    IMADA के तहत होमस्क्रीन पर सर्च बार, गूगल एप्स के फोल्डर आदि जैसी चीजें होना भी अब अनिवार्य नहीं होगा। यूजर्स फोन सेट करते समय अपना डिफॉल्ट सर्च इंजन भी चुन सकेंगे। IMADA में 'इंडियन प्लेसमेंट एग्रीमेंट' नामक एक खंड के तहत, गूगल कथित तौर पर एक "प्रति-ऐप इनाम" सेट कर रहा है। यानी यदि कोई ओईएम अपने किसी एक एप को शामिल करना चुनता है तो होमस्क्रीन पर उसका आइकन दिख सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें