Jio True 5G: जियो ने एक साथ 20 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, अब देश के 277 शहरों में उपलब्ध हुई सुविधा
जियो ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में Jio True 5G सर्विस को रोलआउट किया है। नए लॉन्च के साथ अब Jio 5G सेवाएं अब देशभर के 277 शहरों में उपलब्ध हैं।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार को देश के 20 और शहरों में अपनी हाई-स्पीड 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में Jio True 5G सर्विस को रोलआउट किया है। बता दें कि नए लॉन्च के साथ अब Jio 5G सेवाएं अब देशभर के 277 शहरों में उपलब्ध हैं।
- जियो ने मंगलवार को 20 नए शहरों में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा रोलआउट की है।
- असम के चार शहर-बोंगाईगांव, उत्तर लखीमपुर, शिवसागर, तिनसुकिया
- बिहार के दो शहर- भागलपुर, कटिहार
- गोवा के मोरमुगाओ
- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दीव
- गुजरात के गांधीधाम
- झारखंड के तीन शहर- बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग
- कर्नाटक के रायचूर
- मध्य प्रदेश के सतना
- महाराष्ट्र के दो शहर -चंद्रपुर, इचलकरंजी
- मणिपुर के थौबल
- उत्तर प्रदेश के तीन शहर- फैजाबाद, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर
Jio के नए शहरों में 5G लॉन्चिंग के दौरान कहा कि, "हमें 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के इन 20 शहरों में Jio True 5G सेवाओं को रोलआउट करने पर गर्व है। इस लॉन्च के साथ 277 शहरों में Jio यूजर्स नए साल 2023 में Jio True 5G के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि, "ये नए लॉन्च किए गए True 5G शहर महत्वपूर्ण पर्यटन और वाणिज्य स्थलों के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र हैं। जियो की True 5G सेवाओं के लॉन्च के साथ, क्षेत्र के यूजर्स को न केवल सबसे अच्छा टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा, बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई के क्षेत्रों में अनंत अवसर भी मिलेंगे।"
- NoiseFit Crew: 1,499 रुपये में मिलती है ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, पानी में भी खराब नहीं होती वॉच, जानें फीचर्स
- Nasa: फोन कैमरा से माउस तक, नासा ने किया है इन टॉप-5 डिवाइस का आविष्कार, जानकर हो जाएंगे हैरान
- Concept Phone: ग्लास बैक के साथ दिखा वनप्लस का कॉन्सेप्ट फोन 11, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स
- Microsoft Bing: चैटबॉट ने दी बदनाम करने की धमकी, यूजर्स को कहा-मैं तुम्हारी निजी जानकारी दुनिया को बता दूंगा