Android 15: एंड्रॉयड 15 में मिलेगा सुपर डार्क मोड फीचर, दूर होगी यूजर्स की बड़ी दिक्कत

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 29 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको जल्द ही गूगल की तरफ से एक खास फीचर मिलने वाला है। सुपर डार्क मोड की मदद से यूजर्स की परेशानी हल हो जाएगी। आगे जानिए इसकी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Android 15 Will Finally Allow Turn All Apps Into The Dark Side
Android 15 - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन को लगातार एडवांस फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। बीते कुछ सालों में फोन की तकनीक में काफी बड़ा सुधार देखा गया है। स्मार्टफोन में यूजर्स को डार्क मोड काफी पसंद आता है। ऐसे में एंड्रॉयड 15 में यूजर्स को एक जैसा डार्क मोड फीचर दिया जाएगा। डार्क मोड फोन के इंटरफेस को डार्क करता है, साथ ही डिवाइस की बैटरी लाइफ को भी बेहतर करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 डार्क मोड में एक नया लेवल लेकर आ रहा है, जो उन एप्स को भी सपोर्ट करेगा, जो अभी तक डार्क मोड ऑन करने के बाद भी डार्क मोड में नहीं आते थे।

    नए एंड्रॉयड 15 बीटा कोड ऐसे संकेत देता है कि सुपर डार्क मोड फीचर सभी एप्स को एकसमान तौर पर डार्क कलर में बदल देगा। काफी यूजर्स ने एंड्रॉयड 14 में देखा था कि डार्क मोड ऑन करने के बाद भी सभी एप्स में ये काम नहीं करता है। इस वजह से फोन का इंटरफेस काफी अजीब और अलग लगता है। मगर अब नए ओएस यानी एंड्रॉयड 15 में यूजर्स को इस दिक्कत से निजात मिलेगी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एंड्रॉयड 15 एक अलग एल्गोरिदम का इस्तेमाल करेगा। ये फीचर इसका ध्यान रखेगा कि फोन के सभी एप्स डार्क मोड का सपोर्ट करेंगे। साथ ही किसी भी यूजर को डार्क मोड ऑन करने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल न करना पड़ें। फिलहाल गूगल की तरफ से इस बारे में आधिकारिक जानकारी साजा करने से पहले यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। डार्क मोड फीचर को सबसे पहले 2019 में एंड्रॉयड 10 में लाया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें