Android 11 का बीटा वर्जन हुआ लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स

विस्तार
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार Android 11 का बीटा वर्जन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने डिवाइस में इस लेटेस्ट बीटा वर्जन की टेस्टिंग कर सकेंगी। साथ ही यूजर्स को स्मार्टफोन में नए इंटरफेस के साथ कई सारे खास फीचर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन को तीन जून के दिन वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाना था, लेकिन अमेरिका में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।
एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन में वन टाइम प्राइवेसी फीचर को जोड़ा गया है। इस फीचर्स के जरिए जब तक यूजर्स किसी भी एप का इस्तेमाल करते रहेंगे, तब तक डेवलपर्स को डाटा मिलेगा। यदि यूजर्स उस एप को अपने फोन से डिलीट कर देते हैं, तो डेवलपर्स को डाटा मिलना तुंरत बंद हो जाएगा। इस फीचर में स्मार्टफोन के माइक्रो-फोन, कैमरा और लोकेशन जैसी परमिशन को वन-टाइम प्राइवेसी में रखा गया है। वहीं, इस फीचर से यूजर्स का निजी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
मीडिया कंट्रोल फीचर
गूगल ने एंड्रॉयड 11 बीटा वर्जन में लेटेस्ट मीडिया कंट्रोल फीचर जोड़ा है। यूजर्स इस फीचर से अपने फोन के साथ जुड़े किसी भी स्मार्ट डिवाइस को आसानी से कंट्रोल कर सकेगे। इसके लिए यूजर्स को फोन में दिए गए पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करना होगा।
- खुशखबरी: BSNL यूजर्स को 99 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा
- प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह फोटो करना चाहते हैं एडिट, तो ये सॉफ्टवेयर करेंगे आपकी मदद
- लॉकडाउन के दौरान करते हैं ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल तो आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में
- Honda के 11 प्लांट में साइबर अटैक, भारत, ब्राजील और तुर्की में कामकाज ठप