क्या आप भी PM मोदी तक पहुंचाना चाहते हैं अपने मन की बात? नोट कर लें फोन नंबर,ई-मेल आईडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दुनिया के दिग्गज नेताओं में से एक हैं और उनके प्रशंसकों की भरमार है। पीएम मोदी अपनी जनता के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। इस समय उनके फेसबुक और ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जो उनसे संपर्क करने के लिए लगातार मैसेज भेजा करते हैं। इन प्रशंसकों में से कई लोग ऐसे होंगे जो अपनी बात उन तक पहुंचाना चाहते हैं और उनसे मिलना भी चाहते हैं, लेकिन उन लोगों को यह नहीं पता है कि उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है। हम आपको पांच ऐसे चुनिंदा तरीके बताएंगे, जिससे आप पीएम मोदी से संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

फेसबुक और ट्विटर के जरिए कर सकते हैं संपर्क
फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पीएम मोदी से संपर्क किया जा सकता है। आप वेरिफाइड अकाउंट के जरिए उन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। ये हैं पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक :- www.facebook.com/narendramodi
https://www.youtube.com/user/narendramodi
https://www.instagram.com/narendramodi

ई-मेल के जरिए पीएम मोदी से किया जा सकता है संपर्क
अगर आप अपनी बात पीएम मोदी तक पहुंचाना चाहते है, तो आप उनके कार्यालय की आईडी connect@mygov.nic.in या फिर उनकी आईडी narendramodi1234@gmail.com पर सीधा मेल भेज सकते हैं।