अमेजन से खरीदा iPhone और AirPods, डिलीवरी कर्मचारी ने 10 आईफोन को नकली फोन से रिप्लेस कर दिया
ललित ने डिलीवरी से पहले सभी आईफोन को डमी फोन से रिप्लेस कर दिया और अपने भाई मनोज को डमी फोन के साथ कंपनी में फोन को वापस करने यह कहकर भेज दिया कि ग्राहक से कॉन्टेक्ट नहीं हुआ, इसलिए प्रोडक्ट को रिटर्न करना है।

विस्तार
यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ई-कॉमर्स कंपनियां लोगों को चूना लगाने से बाज नहीं आ रही हैं। ताजा मामला अमेजन से जुड़ा है। अमेजन के एक कर्मचारी ने एक दो नहीं बल्कि 10 आईफोन के बदले डमी फोन डिलीवर किया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन के एक डिलीवरी कर्मचारी ने 10 आईफोन की चोरी की है और इन आईफोन को डमी फोन से रिप्लेस किया और डिलीवरी के भेजा।
अमेजन पार्सल की डिलीवरी करने वाली कंपनी Matrix Finance सॉल्यूशन के खिलाफ रवि नाम के एक युवक ने शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 मार्च को ललित नाम के एक डिलीवरी कर्मचारी को उन्हें एक पार्सल डिलीवर करना था जिसमें 10 आईफोन और एक AirPods था।
ललित ने डिलीवरी से पहले सभी आईफोन को डमी फोन से रिप्लेस कर दिया और अपने भाई मनोज को डमी फोन के साथ कंपनी में फोन को वापस करने यह कहकर भेज दिया कि ग्राहक से कॉन्टेक्ट नहीं हुआ, इसलिए प्रोडक्ट को रिटर्न करना है।
इसके बाद डिलीवरी कंपनी मैट्रिक्स के अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पार्सल चेक किया। पार्सल में डमी फोन रखे हुए थे और सभी आईफोन गायब थे। पार्सल रिसीव नहीं होने के बाद रवि ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। ललित के खिलाफ ललित के खिलाफ बिलासपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 408 (कर्मचारी द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ललित फिलहाल फरार है।
- fire-Boltt Sphere Review: शॉक प्रूफ मेटल बॉडी और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, क्या है पैसा वसूल?
- iPhone 15 Pro: आईफोन में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव, नहीं मिलेंगी सॉलिड-स्टेट बटन, जानें क्या है कारण
- चलती ट्रेन में सीट खाली है या नहीं, ऐसे पता करें
- Mapmyindia Tracker LX3 Review: क्यों खरीदना चाहिए भारतीय कंपनी का यह व्हिकल ट्रैकर?