iPhone 15 Pro: आईफोन में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव, नहीं मिलेंगी सॉलिड-स्टेट बटन, जानें क्या है कारण
एपल एनालिस्ट जेफ पु का मानना है कि iPhone 15 प्रो के डेवलप के दौरान कुछ "डिजाइन मुद्दों" के कारण अगले साल iPhone 16 प्रो तक सॉलिड-स्टेट बटन हटाए गए हैं।

विस्तार
आईफोन निर्माता एपल सितंबर में अपनी नई आईफोन सीरीज को iPhone 15 लाइनअप को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। लॉन्च से पहले, ही एक नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, इनके अनुसार, कंपनी नए आईफोन में सॉलिड-स्टेट बटन को हटाने पर विचार कर रही है। हालांकि, iPhone 15 प्रो मॉडल में "एक्शन" बटन की सुविधा होने की उम्मीद है।
9to5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल-सर्टिफाइड एक्सेसरी निर्माता iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) पर काम कर रहे हैं, जो बताते हैं कि इन मॉडलों में रिंग/साइलेंट स्विच के स्थान पर दो मैकेनिकल वॉल्यूम बटन और एक अतिरिक्त मैकेनिकल बटन होगा। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, एपल वॉच अल्ट्रा पर "एक्शन" बटन के जैसे रिंग/साइलेंट, डू नॉट डिस्टर्ब या फ्लैशलाइट जैसे विभिन्न सिस्टम फंक्शन करने के लिए यूजर्स इस नए बटन को कस्टमाइज कर सकते हैं।
मैकेनिकल बटन और सॉलिड-स्टेट बटन के बीच का अंतर यह है कि दबाए जाने पर मैकेनिकल बटन हिलते हैं, जबकि सॉलिड-स्टेट बटन आईफोन के अंदर टेप्टिक इंजन पर निर्भर करते हैं ताकि मूवमेंट को कैच किया जा सके। एपल एनालिस्ट जेफ पु का मानना है कि iPhone 15 प्रो के डेवलप के दौरान कुछ "डिजाइन मुद्दों" के कारण अगले साल iPhone 16 प्रो तक सॉलिड-स्टेट बटन हटाए गए हैं।
- Whatsapp Tricks: व्हाट्सएप इस्तेमाल का मजा डबल कर देंगी ये शानदार ट्रिक्स, इस्तेमाल करना भी है आसान
- Jio vs Vi vs Airtel: ये हैं सभी कंपनियों के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड मोबाइल डाटा
- Amazon Prime की मेंबरशिप हुई महंगी, जानें नई कीमत
- Jio True 5G: चारधाम मंदिर परिसरों में जियो की ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट