Mapmyindia Tracker LX3 Review: क्यों खरीदना चाहिए भारतीय कंपनी का यह व्हिकल ट्रैकर?
MapmyIndia के पास स्मार्ट हेलमेट कीट और ट्रैकर भी हैं। MapmyIndia के ट्रैकर को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है और हमारा एक्सपेरियंस अच्छा रहा है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं कि क्या वास्तव में MapmyIndia का ट्रैकर आपको अपनी बाइक या कार के लिए खरीदना चाहिए...

विस्तार
आपमें से अधिकतर लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते होंगे। हर किसी की जुबान पर गूगल मैप्स का नाम है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक भारतीय कंपनी भी है जो नेविगेशन सर्विस देती है। इस कंपनी का नाम MapmyIndia है। गूगल के बाद यह पहली ऐसी कंपनी है जो नेविगेशन सर्विस देती है। आप गूगल मैप्स की तरह ही MapmyIndia के मैप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। मैपमायइंडिया के मैप्स का इंटरफेस भी आसान है और सबसे खास बात यह है कि इसमें आप ट्रैकर, हेलमेट के लिए हेडफोन और लाइट को भी कनेक्ट करके देख सकते हैं।

MapmyIndia इसरो के मैप्स को दिखाता है और पूरे देश में इसकी सर्विस है यानी देश के सभी पिन कोड के एड्रेस को MapmyIndia के मैप पर आप देख सकते हैं। MapmyIndia के नेविगेशन एप Mappls को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एप के अलावा MapmyIndia के पास स्मार्ट हेलमेट कीट और ट्रैकर भी हैं। MapmyIndia के ट्रैकर को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है और हमारा एक्सपेरियंस अच्छा रहा है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं कि क्या वास्तव में MapmyIndia का ट्रैकर आपको अपनी बाइक या कार के लिए खरीदना चाहिए...
Mapmyindia Tracker lx31 के साथ क्या मिलता है?

रिव्यू के लिए हमारे पास Mapmyindia Tracker lx31 था जिसकी कीमत 4,999 रुपये है और इसके साथ एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। Mapmyindia Tracker lx31 को हमने रिव्यू के लिए अपनी बाइक के साथ इस्तेमाल किया है। Mapmyindia Tracker lx31 के साथ बॉक्स में इंस्टॉल सिम कार्ड के साथ ट्रैकर मिलता है जिसमें एक बैटरी है और एक केस भी मिलता है जो कि ट्रैकर को वॉटरप्रूफ बनाता है।

Mapmyindia Tracker lx31 को इंस्टॉल करना बहुत ही आसान है। इंस्टॉल करने के लिए इसमें पावर वायर दिए गए हैं जिन्हें आप बैटरी से कनेक्ट कर सकते हैं। ट्रैकर में एक इंडिकेटर लाइट भी दी गई है जो कि पावर के बारे में जानकारी देती है। Mapmyindia Tracker lx31 को इंस्टॉल करना इतना आसान है कि हमने खुद ही इसे बाइक में इंस्टॉल किया। Mapmyindia Tracker lx31 के साथ हमें एयरटेल का सिम कार्ड मिला है।
Mapmyindia Tracker lx31 का सब्सक्रिप्शन

डिवाइस के साथ पहले साल के लिए तो सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। उसके बाद 1 साल के सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,800 रुपये है। यदि आप दो साल के लिए सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको 3,500 रुपये खर्च करने होंगे। तीन साल वाले सब्सक्रिप्शन की कीमत 5,100 रुपये है। कंपनी की साइट से आप इसे खरीद सकते हैं। यदि आप खुद से इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं तो कंपनी फ्री में आपके कार या बाइक में इंस्टॉल भी करवा सकती है। इसके लिए आपको कस्टमर केयर नंबर पर बात करनी होगी।
- अब iPhone से कनेक्ट कर सकेंगे विंडोज लैपटॉप, Microsoft ने लॉन्च किया नया iOS एप
- Jio vs Vi vs Airtel: ये हैं सभी कंपनियों के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड मोबाइल डाटा
- UPSRTC Hacked: हैकर्स के हौसले बुलंद, यूपी रोडवेज की साइट हैक कर मांगी 40 करोड़ फिरौती
- Amazon Prime की मेंबरशिप हुई महंगी, जानें नई कीमत