Amazon: मिंत्रा के बाद अमेजन ने बदला अपना लोगो, हिटलर की मूंछ से हो रही थी तुलना

ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने तमाम आलोचना के बाद अपना लोगो बदल दिया है। अमेजन के पुराने लोगो की तुलना एडॉल्फ हिटलर से हो रही थी जिसके बाद कंपनी ने लोगो बदलने का फैसला लिया। अमेजन के पुराने लोगों में एक तीर के निशान के ऊपर टेप जैसी डिजाइन थी जिसकी तुलना लोगों ने हिटलर की मूंछ से की। अमेजन ने पूरे एक महीने तक हुई आलोचना के बाद लोगो को बदला है। लोगो बदलने के बाद अमेजन ने अपने एक बयान में कहा कि हमने उम्मीद, उस्ताह और खुशी जगाने के लिए नया आइकन तैयार किया है।

बता दें कि इससे पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा ने भी अपना लोगो बदला था। मिंत्रा के पुराने लोगो को महिलाओं के लिए 'आपत्तिजनक' बताया गया था और इस संबंध में मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में केस भी दर्ज कराया गया था। केस के बाद मिंत्रा ने अपना लोगो बदला था। मिंत्रा के लोगो को लेकर दिसंबर 2020 में एनजीओ अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने मुंबई साइबर सेल में केस दर्ज कराया।