Digital Police: घर बैठे होगी FIR, चोरी की भी कर सकते हैं शिकायत, जानें विस्तार से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

आप में से भी बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जिन्हें डिजिटल पुलिस के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी, लेकिन आपको हैरानी होगी कि डिजिटल पुलिस की साइट को साल 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर लॉन्च किया था।

विज्ञापन
All you need to know about Digital Police Portal and how does this works
Digital Police - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सरकार ने डिजिटल पुलिस की भी सुविधा दी है लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी है। आप में से भी बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जिन्हें डिजिटल पुलिस के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी, लेकिन आपको हैरानी होगी कि डिजिटल पुलिस की साइट को साल 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर लॉन्च किया था। यह पोर्टल बड़े ही काम का है।

    डिजिटल पुलिस पोर्टल का यूआरएल https://digitalpolice.gov.in है। डिजिटल पुलिस पोर्टल के जरिए राज्य और केंद्र स्तर तक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस साइट से आप किसी गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट भी लिखवा सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर और भी कई काम होते हैं।

    विज्ञापन
    • गुमशुदा व्यक्तियों की खोज
    • वाहन एनओसी जेनरेशन
    • घोषित अपराधियों की जानकारी
    • निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें