Unlimited 5G: जल्द खत्म होने वाली है अनलिमिटेड डाटा की मौज, 5जी प्लान के लिए अब देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jan 2024 09:56 AM IST
सार

अभी तक टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G की सर्विस दे रही हैं यानी 4जी के रिचार्ज प्लान पर ही 5G डाटा मिल रहा है लेकिन अब यह मौज खत्म होने वाली है। टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बड़े बदलाव करने जा रही हैं।

विज्ञापन
All telecom operaters Likely to Start Charging for 5G Ending Unlimited 5G Data Offers
5G IN India - फोटो : pixabay

    विस्तार

    साल 2022 में देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने 5G की सेवाएं शुरू की थी। फिलहाल देश के अधिकतर शहरों में 5G नेटवर्क पहुंच चुका है। अभी तक टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G की सर्विस दे रही हैं यानी 4जी के रिचार्ज प्लान पर ही 5G डाटा मिल रहा है लेकिन अब यह मौज खत्म होने वाली है। टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बड़े बदलाव करने जा रही हैं।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 125 मिलियन 5G सब्सक्राइबर्स हैं और इन्हें टेलीकॉम कंपनियां फ्री में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रही हैं. लेकिन अब कहा जा रहा है कि जल्द ही ये कंपनियां अनलिमिटेड 5G की सेवा बंद करने जा रही हैं। अनलिमिटेड 5G डाटा के बंद होने के बाद नए प्लान भी आएंगे जो 5G के लिए होंगे।

    विज्ञापन

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए 5G प्लान की कीमत 4G प्लान के मुकाबले 5-10 फीसदी तक महंगे होंगे यानी यदि कोई प्लान 500 रुपये का है तो जल्द ही यह 550 रुपये का हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें