Tech Tips: बड़े काम का है Google का यह एप, बच्चों के टैब में जरूर करें डाउनलोड
गूगल किड्स एप्लिकेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस्तेमाल में आसानी हो। इसमें कई तरह के बुक्स भी हैं। इसके अलावा पेंटिंग्स भी दी गई हैं। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो बेहतर होगा कि आप उन्हें यूट्यूब की बजाय इस एप को इस्तेमाल करने दें।

विस्तार
Google Kids Space के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है, हालांकि यह बहुत ही काम का एप है। यदि आपके घर में बच्चे हैं और आप उन्हें टैबलेट इस्तेमाल करने के लिए देते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल के इस नायाब एप Google Kids Space के बारे में बताएंगे। यह एप बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई-नई चीजें सीखने का मौका देता है।
सबसे पहले आपको बता दें कि यह एप सिर्फ टैबलेट के लिए है यानी इसे आप फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। गूगल किड्स एप्लिकेशन में नए और रोचक गेम्स शामिल हैं जिनकी मदद से बच्चे नई-नई चीजों को सीख सकते हैं।
यह गेम्स बच्चों के मानसिक विकास और कौशल को सुधारने में मदद करते हैं। इस एप में विज्ञान, गणित, भूगोल और अन्य विषय के बारे में भी जानकारी मिलती है यानी इसे 5 क्लास तक के बच्चे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फायदे की बात: कमजोर नेटवर्क से हैं परेशान तो फोन में कर दें यह सेटिंग, मिलने लगेगी हाई स्पीड
- काम की बात: आंख बंद करके ना खरीदें स्मार्ट टीवी, पैसे खर्च करने के बाद भी पछताएंगे
- काम की बात: कौन-सा वैक्यूम क्लीनर होता है बेस्ट, खरीदने से पहले यहां जानें सभी सवालों के जवाब
- फैंस में नाराजगी: बंद होने जा रहा किम कार्दशियन का यह मोबाइल गेम, 2014 में हुआ था लॉन्च