परीक्षा में चोरी रोकने के लिए यहां की सरकार ने देशभर में इंटरनेट बंद कर दिया

टेेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 03:46 PM IST
Algeria is shutting off its entire internet to stop exam cheats
exam cheats

    आजकल इंटरनेट हमारी जिन्दगी का एक अहम हिस्सा हो गया है, लेकिन जरा सोचिए कि अचानक से सरकार देशभर में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दे तो क्या होगा? खैर, भारत सरकार ऐसा करेगी या नहीं लेकिन अल्जीरिया की सरकार ने परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए एक सप्ताह के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

    हालांकि अल्जीरिया में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी साल 2016 में पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया साइट ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इंटरनेट ब्लैकआउट की शुरुआत हाई-स्कूल की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार से हो गई है और सोमवार तक जारी रहेगी। परीक्षा के दौरान कुछ घंटों के लिए अल्जीरिया में कोई भी इंटरनेट सेवा नहीं रहेगी।

    अल्जीरिया ने यह कदम उठाकर पूरी दुनिया को एक संदेश भी दिया है कि वह बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करना चाहती है। इंटरनेट पर रोक लगाने के बाद सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर्स भी लगवाएं हैं ताकि कोई छात्र मोबाइल, टैबलेट या किसी अन्य गैजेट्स के साथ परीक्षा देने ना पहुंचे।

    इसके अलावा परीक्षा केंंद्रों पर कैमरे भी लगाए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क को रोकने लिए जैमर्स भी लगाए गए हैं। वहीं अल्जीरिया टेलीकॉम ने कहा है कि उच्च विद्यालय की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें