Airtel Down: देश के कई शहरों में ठप पड़ीं एयरटेल की सेवाएं, मोबाइल से लेकर ब्रॉडबैंड तक पड़े बंद
Airtel Outage: रिपोर्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं में से 46 प्रतिशत ने "पूर्ण ब्लैकआउट" की शिकायत की, 32 प्रतिशत ने "सिग्नल न होने" की बात कही और 22 प्रतिशत ने मोबाइल कनेक्शन में समस्याएं होने की जानकारी दी। यह आंकड़े गुरुवार दोपहर 12 बजे तक के हैं।

विस्तार
आज यानी 26 दिसंबर 2024 को पूरे भारत में एयरटेल (Airtel) की सेवाएं बंद होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। देशभर के यूजर्स सेवा ठप होने को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं। कई उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं में आ रही समस्याओं को शेयर किया किया है।
डाउनडिटेक्टर के डेटा के अनुसार, अधिकांश शिकायतें गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास दर्ज की गईं। रिपोर्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं में से 46 प्रतिशत ने "पूर्ण ब्लैकआउट" की शिकायत की, 32 प्रतिशत ने "सिग्नल न होने" की बात कही और 22 प्रतिशत ने मोबाइल कनेक्शन में समस्याएं होने की जानकारी दी। यह आंकड़े गुरुवार दोपहर 12 बजे तक के हैं। एयरटेल ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया या आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस दिक्कत ने ग्राहकों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है।