अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
आज के समय में आधार कार्ड को लॉक रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि किसी भी वक्त आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
यह फीचर ताले की तरह काम करेगा, जिसे कोई भी बाहरी व्यक्ति अनलॉक नहीं कर पाएगा और ना ही इस्तेमाल कर पाएगा।
आधार नंबर लॉक करने के लिए कार्ड धारक को 1947 पर GETOTP लिखकर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद धारक के फोन पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी मिलने के बाद कार्ड आपको LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजना होगा। अब इसके बाद नंबर लॉक हो जाएगा।
रजिस्टर मोबाइल नंबर से GETOTP आधार नंबर लिखकर ओटीपी हासिल करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए भी 1947 नंबर इस्तेमाल किया जाएगा।
आधार लॉक हो जाने के बाद हैकर्स भी आपकी अनुमति के बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं कर सकेंगे
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें