अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
लंबे समय से इस बात को लेकर मांग चल रही थी कि फीचर्स फोन यूजर्स के लिए अलग से प्लान नहीं हैं।
ऐसे में फीचर्स फोन यूजर्स को महंगे डाटा वाले रिचार्ज कराने पड़ते थे, जबकि उन्हें डाटा की जरूरत ही नहीं थी।
अब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में 12वीं संशोधन की घोषणा की।
इस संशोधन के तहत टेलीकॉम ऑपरेटरों को कॉलिंग, डाटा और मैसेज के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान पेश करने होंगे।
TRAI के नए नियमों के तहत, टेलीकॉम ऑपरेटरों को वॉयस और SMS सेवाओं के लिए विशेष टैरिफ वाउचर (STVs) लॉन्च करने होंगे।
TRAI के अनुसार इसका 12वां संशोधन विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगा।
यह संशोधन STV और कॉम्बो वाउचर्स (CV) की वैधता को बढ़ाकर 365 दिनों तक करता है, जबकि पहले इसकी वैधता केवल 90 दिनों तक सीमित थी।
यानी स्पेशल प्लान अब 90 दिनों की बजाय एक साल की वैधता के साथ आएंगे। इस कदम से उपभोक्ताओं को लंबी अवधि के प्लान्स चुनने में मदद मिलेगी।
अब टेलीकॉम ऑपरेटर को कम से कम 10 रुपये के टॉप-अप वाउचर की पेशकश करनी होगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें